केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ओडिशा के मुंडली में सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे

0
101
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ओडिशा के मुंडली में सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज ओडिशा के मुंडली में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। गृह मंत्री भुवनेश्वर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के परिसर का भूमिपूजन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही, केन्द्रीय गृह मंत्री एनएफएसयू के ट्रांजिट परिसर का वर्चुअल रूप से उद्घाटन भी करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एनएफएसयू परिसर के साथ स्थित केन्द्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल), भुवनेश्वर का भूमिपूजन भी करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भुवनेश्वर में ‘नूतन न्याय संहिता’ पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, केंद्रीय गृह सचिव, एनएफएसयू के संस्थापक कुलपति सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, गृह मंत्रालय से संबंधित पहलों के अंतर्गत पुलिस अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक पुलिस स्टेशन भवनों का वर्चुअल उद्घाटन और कई पुलिस स्टेशनों में CC एवं EO सुविधाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अतिरिक्त भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भुवनेश्वर और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के साथ समझौता-ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। एनएफएसयू का भुवनेश्वर कैंपस ओडिशा के फोरेंसिक और जांच संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ओडिशा सरकार द्वारा आवंटित 40 एकड़ भूमि पर बने इस स्थायी कैंपस को फॉरेंसिक और संबद्ध विज्ञानों के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। एनएफएसयू का यह अस्थायी कैंपस तीन विशिष्ट शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ परिचालन शुरू कर रहा है, जिनमें एम.एससी. फॉरेंसिक साइंस, एम.एससी. डिजिटल फॉरेंसिक्स और सूचना सुरक्षा, और एलएल.एम. साइबर कानून और साइबर अपराध जांच शामिल हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here