अमेरिका ने व्यापक सैन्य अभियान के पहले 10 दिनों में ईरान में 5000 से अधिक ठिकानों पर किए हमले

0
93
अमेरिका ने व्यापक सैन्य अभियान के पहले दस दिनों में ईरान में 5000 से अधिक ठिकानों पर किए हमले

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने व्यापक सैन्य अभियान के पहले दस दिनों में ईरान में 5000 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं। जबकि लगभग 50 ईरानी नौसैनिक जहाजों को नुकसान पहुँचाया गया है या नष्ट कर दिया गया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान द्वारा जारी विवरण के अनुसार, 28 फरवरी को शुरू हुए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के लिए वायु सेना, नौसेना और मिसाइल प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कहा कि अभियान के तहत जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें सैन्य कमान और नियंत्रण केंद्र, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर मुख्यालय भवन, खुफिया ठिकाने और एकीकृत वायु रक्षा प्रणालियाँ शामिल हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here