मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में ‘कृषि-खाद्य श्रृंखला में महिलाओं की भागीदारी’ पर वैश्विक सम्मेलन 2026 का उद्घाटन करेंगी। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का विषय है ‘प्रगति को गति देना, नई ऊंचाइयों को छूना’। यह आयोजन नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के दौरान आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में देश-दुनिया के वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों, उद्यमियों, विकास पेशेवरों, महिला किसानों, स्टार्टअप्स और छात्रों सहित 700 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



