मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने एक प्रस्ताव पारित कर ईरान से खाड़ी देशों पर हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है। परिषद का कहना है कि ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हैं और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। यह प्रस्ताव, 13 मतों के समर्थन से पारित हुआ, जबकि दो देशों ने मतदान से दूरी बनाए रखी। किसी भी देश ने इसके विरुद्ध मतदान नहीं किया। प्रस्ताव में ईरान से बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन पर किए जा रहे सभी हमलों को तुरंत बंद करने की मांग की गई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वहीं, रूस और चीन ने प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा है कि इसमें ईरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों का उल्लेख नहीं किया गया है। इस बीच, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण कर लिया है, जहां से विश्व के लगभग 20% तेल और गैस की आपूर्ति गुजरती है। इस युद्ध के कारण कच्चे तेल और एलएनजी की कीमतें बढ़ गई हैं जिससे दुनिया भर में उपभोक्ताओं और कारोबार पर असर पड़ा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



