मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ बातचीत की है और पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर बातचीत की है। सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने तनाव बढ़ने और नागरिकों की मृत्यु होने तथा नागरिक ढांचे को नुकसान पहुचंने पर गहरी चिंता व्यक्त की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा तथा वस्तु और ऊर्जा की निर्बाध परिवहन की जरूरत भारत की उच्च प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने शांति और स्थिरता के लिए ईरान की प्रतिबंद्धता व्यक्त की और संवाद तथा राजनयिक माध्यमों से समाधान का आग्रह किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



