मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुमित अंतिल ने कल नई दिल्ली में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां-प्री 2026 में पुरूषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने 69.25 मीटर भाला फेंका। पुष्पेन्द्र सिंह ने 56.91 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता। इसी स्पर्धा में पूनम राम ने 49.48 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कल भारत का कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन रहा। भारत का पुरूषों के चार सौ मीटर दौड़ टी-13 में दबदबा रहा। सुबोधकांत ने स्वर्ण, प्रियांशु कौशिक ने रजत और अवनिल कुमार ने कांस्य पदक अपने-अपने नाम किए। पुरूषों की चार सौ मीटर दौड़ टी-46/टी-47 में भाविक कुमार ने स्वर्ण और जसबीर सिंह ने रजत पदक जीते।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय महिला खिलाडियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। चार सौ मीटर टी-11/टी-12 स्पर्धा में तेजलबेन अमराजी दामोर ने स्वर्ण, ललिता कैलका ने रजत और शालिनी चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किए। महिलाओं की गोला फेंक में लक्ष्मी को स्वर्ण मिला जबकि अक्कुताई सीताराम उलभागट ने रजत पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में भूटान की चिनीदेमा ने कांस्य पदक जीता। पुरूषों की गोलाफेंक एफ-46 स्पर्धा में रोहित कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। देवेन्द्र सिंह को रजत और लोकेश अकोल को कांस्य पदक मिला।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



