मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने शुक्रवार को दिल्ली से गुवाहाटी के लिए अमेज़न एयर की पहली कार्गो उड़ान को झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्वोत्तर के लिए हवाई कार्गो सम्पर्क को बढ़ावा मिलेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने सोशल मीडिया में कहा कि इस हवाई कार्गो सेवा से क्षेत्र में माल ढुलाई में लगने वाले समय में कटौती होगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा पूर्वोत्तर के किसानों, कारीगरों और उद्यमियों को घरेलू तथा वैश्विक बाजारों से जोड़ेगी। नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि गुवाहाटी के लिए हवाई कार्गो सेवा वहां व्यवसायों की बढ़ती संभावनाओं और असम में समग्र आर्थिक गतिविधि का प्रमाण है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूर्वोत्तर के प्रत्येक राज्य में एक चालू हवाई अड्डा है। वर्ष 2014 में यह संख्या 9 थी, जो अब 16 हो गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



