मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब में आईएसआई प्रायोजित आंतक और सीमापार हथियारों के एक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए राज्य की पुलिस ने अमृतसर में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों से एक एके-47 राइफल, तीन आधुनिक पिस्तौल और 36 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुहेल कासिम मीर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के ज़रिए विदेश आधारित हैंड्लरों के संपर्क में थे। पंजाब में आंतकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विदेशी हैंड्लरों ने पाकिस्तान के जरिए हथियारों की खेप भेजी थी। उन्होंने बताया कि यह मॉड्यूल भारत विरोधी प्रचार करने और कट्टरपंथवाद तथा राज्य में पुलिस विरोधी माहौल बनाने में भी संलिप्त था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



