टीएमसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए 291 उम्मीदवारों की सूची घोषित की

0
75
टीएमसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए 291 उम्मीदवारों की सूची घोषित की
(West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) Image Source : ANI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दार्जिलिंग की तीन सीटें अपने सहयोगी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के लिए छोड़ दी है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर भाबनीपुर से चुनाव लड़ेंगी। भाजपा ने यहां से विपक्ष के नेता सुभेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है। तृणमूल कांग्रेस ने 74 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जबकि 135 विधायक अपने वर्तमान सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने 15 विधायकों को नई सीटों से लड़ने को कहा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्टी के 291 उम्मीदवारों में 52 महिलाएं शामिल हैं। 95 उम्‍मीदवार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के जबकि 47 अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा ममता बनर्जी के आवास पर अभिषेक बनर्जी और वरिष्ठ नेता सुब्रता बख्शी की उपस्थिति में की गई। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं, अन्य राजनीतिक दलों और गठबंधनों की ओर से उम्‍मीदवारों की पूरी सूची घोषित करना बाकी है। प्रमुख राजनीतिक दलों में कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here