पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद-उल-फितर से पहले अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की

0
59
पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद-उल-फितर से पहले अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर तथा सऊदी अरब, तुर्किए और कतर के अनुरोध पर अस्‍थायी युद्धविराम की घोषणा की है। यह घोषणा उस घटना के एक दिन बाद आई है, जिसमें अफगानिस्तान सरकार ने पाकिस्तान पर काबुल के एक पुनर्वास अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की हत्या का आरोप लगाया था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्‍ट में पाकिस्‍तान के सूचना मंत्री अताउल्‍लाह तरार ने यह घोषणा की। पाकिस्‍तान ने जहां, ऑपरेशन गजब-लिल-हक के बीच अस्‍थायी युद्धविराम की घोषणा की है। वही, कुछ घंटों बाद, अफगान सरकार के प्रवक्‍ता जबीउल्‍लाह मुजाहिद ने रक्षात्मक अभियानों को अस्थायी रूप से निलंबित किए जाने की जानकारी दी। हालांकि, उन्‍होंने यह भी कहा कि आक्रामकता की स्थिति में काबुल पूरी दृढ़ता के साथ जवाब देगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here