राष्ट्रपति मुर्मू ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर में श्री राम यंत्र की स्थापना समारोह में लिया भाग

0
53
राष्ट्रपति मुर्मू ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर में श्री राम यंत्र की स्थापना समारोह में लिया भाग

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि देश सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मोर्चे पर पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है और अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर इसका प्रतीक है। राष्ट्रपति अयोध्या में एक सभा को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने राम जन्मभूमि मंदिर में आरती की तथा श्री राम यंत्र स्थापना समारोह में भाग लिया। वैदिक मंत्रों के बीच आज मंदिर की दूसरी मंजिल पर श्री राम यंत्र स्थापित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का भारत न केवल एक नया भारत है बल्कि एक बदलता हुआ भारत भी है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में लगभग 158 करोड़ श्रद्धालुओं ने राज्य के विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here