गुरुग्राम: सुशांत लोक की पीजी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, निवासियों में अफरा-तफरी

0
113

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर सिटी, गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित एक पीजी होस्टल में बड़ी मात्रा में आग लग गई, जिससे वहां रहने वाले निवासी घबरा गए। इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग भड़क उठी और लपटें तेजी से फैलने लगीं। घटना के समय पीजी में मौजूद लोग बाहर निकलने में सफल रहे, हालांकि माहौल में भय और अफरा-तफरी बनी रही।

आप को बता दे, घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट को आग का मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि किसी घायल या मृतक की सूचना नहीं मिली, लेकिन इमारत और अंदर रखी संपत्ति को नुकसान हुआ है। स्थानीय पुलिस और फायर विभाग अब मामले की गहन जांच और आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here