पीएम मोदी ने थाईलैंड के नए पीएम अनुतिन को दी बधाई

0
104

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल को बधाई दी तथा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक व रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत-थाईलैंड के रिश्ते साझा सभ्यता व संस्कृति पर आधारित हैं तथा दोनों देश शांति, प्रगति व समृद्धि के साझा लक्ष्यों के लिए एकजुट हैं। थाईलैंड के निचले सदन ने गुरुवार को अनुतिन को 293 वोटों से प्रधानमंत्री चुना जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 119 वोट मिले।

आप को बता दे, भूमजईथाई पार्टी ने 500 सदस्यीय सदन में 191 सीटें जीतीं तथा 16 दलों के गठबंधन से 292 सीटें हासिल कीं। अनुतिन पिछले दो दशक में दोबारा सत्ता में लौटने वाले पहले थाई पीएम हैं तथा भांग को अपराध श्रेणी से हटाने हेतु जाने जाते हैं। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद ने उनकी राष्ट्रवादी छवि मजबूत की। उनके पिता ने सिनो-थाई इंजीनियरिंग कंपनी स्थापित की तथा वे 2004 में थाक्सिन शिनावात्रा सरकार से राजनीति में प्रवेश कर 2012 में भूमजईथाई के नेता बने।

Image source: socail media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here