मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को चेटी चंद के पावन अवसर पर सिंधी समाज को बधाई दी तथा नरोदा पाटिया में आयोजित भगवान झूलेलाल शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि चेटी चंद दरिया देव की पूजा का पवित्र पर्व है तथा चैत्र नवरात्रि का शुभ अवसर है।
आप को बता दे, सीएम ने पराक्रम, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के लिए प्रसिद्ध सिंधी समाज की व्यापार व वाणिज्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता की सराहना की। सिंध से गुजरात को अपनी कर्मभूमि बनाकर भाषा व पहचान को संरक्षित करते हुए गुजरात की संस्कृति में समाहित होकर राज्य के विकास में योगदान देने वाली इस भावना को उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की दृष्टि का प्रतीक बताया। युवाओं को धार्मिक-सामुदायिक आयोजनों से परंपराओं से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू ‘कैच द रेन’, ‘एक पेड़ मां के नाम’ व ‘स्वच्छ भारत’ अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
Image source: ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



