मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश में कृषि स्थिति की समीक्षा की। कई राज्यों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए यह बैठक हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि किसानों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के लिए तत्काल सर्वेक्षण और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुचारू खरीद सुनिश्चित करने को भी कहा गया है जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। कृषि मंत्री ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि स्थानीय जरूरतों के अनुसार खरीफ फसल के लिए बेहतर रणनीति तैयार की जा सकें।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



