लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

0
64
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद में श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अवसंरचना और रणनीतिक मामलों की निगरानी समिति के अध्यक्ष एस.एम. मारिक्कर ने किया। सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह मुलाकात भारत और श्रीलंका के बीच गहरे सभ्यतागत संबंधों, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और मजबूत साझेदारी को दर्शाती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया, जिसमें लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए विधानसभाओं के बीच संरचित आदान-प्रदान पर बल दिया गया। चर्चा में जवाबदेही और प्रभावी सुशासन सुनिश्चित करने में संसदीय समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी बल दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और अवसंरचना और सम्‍पर्क के क्षेत्र में देश की विकासात्मक प्रगति पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने संसदीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में नवाचार और प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका का भी उल्लेख किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here