पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की

0
84

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर  पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। साथ ही, भारत ने तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला, सुरक्षित और सुगम रहना, पूरे विश्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। आगे उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने शांति और स्थिरता के प्रयासों के लिए संपर्क में बने रहने पर सहमति भी जताई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से भी टेलीफोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्होंने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करने वाली बाधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई प्रमुख पहलों की प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका ने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here