अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 14-15 मई को बीजिंग में करेंगे बैठक

0
69
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 14-15 मई को बीजिंग में करेंगे बैठक

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बैठक अब 14-15 मई को बीजिंग में होगी। यह बैठक ईरान में अमेरिका के सैन्य अभियानों के कारण स्थगित कर दी गई थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि वह और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस साल के अंत में वॉशिंगटन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मैडम पेंग की मेजबानी भी करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन यात्राओं को ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने मुलाकात के पुनर्निर्धारण की पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति शी इस बात को समझते हैं कि सैन्य अभियानों के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप का अमेरिका में रहना आवश्यक है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here