मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख साइमन स्टिल ने पेरिस समझौते के तहत भारत द्वारा अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित अंशदान (एनडीसी) में संशोधन करने के निर्णय की सराहना की है। संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख साइमन स्टिल ने कहा कि यह दिखाता है कि स्वच्छ ऊर्जा विस्तार और आर्थिक विकास एक साथ हो सकते हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एन.डी.सी ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को सीमित करने के लिए सभी देशों द्वारा ली गई एक प्रतिज्ञा है। संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख साइमन स्टिल ने कहा कि भारत तेजी से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी देश के रूप में उभर रहा है। यह प्रतिक्रिया भारत द्वारा 2031-35 की अवधि के लिए जलवायु लक्ष्यों को मंजूरी देने के बाद आई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



