सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

0
67
सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों की पहचान की है। मंत्रालयों ने इन मार्गों पर सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए व्यापक उपाय किए हैं। नई दिल्ली में सड़क सुरक्षा अभियान 2026 के अवसर पर अभिनेता आमिर खान से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय हुआ हैं। उन्‍होंने बताया कि लगभग 350 चिन्हित ब्लैक स्पॉट में से लगभग 280 में सुधार किया जा चुका है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश के ऑटोमोबाइल उद्योग में हाल के वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।  भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग वैश्विक स्तर पर तीसरे सबसे बड़े उद्योग के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि सरकार नीतिगत सुधारों और अवसंरचना विकास के माध्‍यम से आगामी पांच वर्षों में भारत को इस क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर ले जाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उपायों पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार ने वाहनों में छह एयरबैग अनिवार्य कर दिए हैं। उन्‍होंने बताया कि सरकार ने सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानून भी लागू किए हैं। वहीं, लाइसेंसिंग प्रणाली को डिजिटल किया गया है और 200 से अधिक ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं और युवाओं के लिए अवसर पैदा करने के लिए आकांक्षी जिलों में मूल उपकरण निर्माता केन्‍द्र स्थापित किए जाएंगे। नागरिकों की भागीदारी पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने जैसे बुनियादी सुरक्षा उपायों को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मददगारों के लिए सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों के सात दिनों के इलाज के लिए एक लाख पचास हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता और राहवीर योजना के तहत 25 हजार रुपये का इनाम जैसी व्यवस्थाओं का उद्देश्य समय पर सहायता को प्रोत्साहित करना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मोतों को कम करना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here