मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को दिल्ली राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 223वीं रैंक हासिल करने पर शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक सोशल मीडिया पोस्ट में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के उच्च शिक्षा तंत्र की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में संस्थानों ने अनुसंधान, नवाचार और अकादमिक गुणवत्ता में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी शिक्षा परिदृश्य का निर्माण कर रहे हैं जो सभी युवाओं को सशक्त बनाता है और विश्व मंच पर भारत की स्थिति को मजबूत करता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



