मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से टेलीफोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने कहा कि इस दौरान, भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच, सेमीकंडक्टर, व्यापक जल परियोजनाओं, हरित हाइड्रोजन और दोनों देशों के विकास के लिए प्रतिभावान लोगों की परस्पर आवाजाही जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचार-विमर्श हुआ और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर बल दिया गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



