मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज अमरावती स्थित राज्य सचिवालय में प्रस्तावित अमरावती क्वांटम वैली पहल के तहत क्वांटम हार्डवेयर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास पर चर्चा करने के लिए एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सरकार, उद्योग और अनुसंधान संस्थानों के प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया। राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के निदेशक जेबीवी रेड्डी, राज्य क्वांटम मिशन के निदेशक सीवी श्रीधर और आईबीएम जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सी-डीएसी, सी-डॉट, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन- डीआरडीओ और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र – बीएआरसी जैसे केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र और अनुसंधान निकायों के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बैठक में अमरावती में क्वांटम कंप्यूटिंग हार्डवेयर विनिर्माण के लिए एक व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के साथ-साथ एल्गोरिदम और सहायक प्रौद्योगिकियों जैसे संबंधित क्षेत्रों में प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश ने पहले ही क्वांटम प्रौद्योगिकी की दिशा में अपना सफर शुरू कर दिया है। आंध्र प्रदेश समर्पित क्वांटम कंप्यूटिंग नीति लागू करने वाला भारत का पहला राज्य है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



