आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

0
72
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से मात दी। पंजाब की इस जीत के हीरो 22 साल के कूपर कोनोली रहे। कूपर ने आईपीएल में डेब्यू करते हुए शानदार पारी खेली। उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा और नाबाद लौटे। उन्होंने 44 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी मैच विनिंग पारी में 5 चौके और 5 छक्के जड़े।  इससे पहले पंजाब किंग्स ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 162 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक ने 3 अहम विकेट लेकर गुजरात की पारी पर ब्रेक लगाया। गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत दमदार रही। गिल शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए और उन्होंने चौकों-छक्कों की मदद से टीम को तेज शुरुआत दिलाई। महज 3 ओवर में टीम का स्कोर 35 रन तक पहुंच गया, जिससे पंजाब की टीम को गेंदबाजी में जल्द बदलाव करना पड़ा। कप्तान श्नेयस अय्यर ने चौथे ओवर में मार्को येनसन को गेंद थमाई और यह फैसला सही साबित हुआ। येनसन ने अपने पहले ही ओवर में साई सुदर्शन को आउट कर पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई। सुदर्शन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गिल और जोस बटलर ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 46 रन की अहम साझेदारी की। हालांकि, अच्छी लय में दिख रहे गिल 39 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद बटलर ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया और टीम को 100 के पार पहुंचाया। बटलर ने 38 रन बनाए, जबकि फिलिप्स ने 25 रन का योगदान दिया। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 18 रन जोड़े। पारी के आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 11 गेंद के ओवर में 12 रन लुटाए। इस तरह गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 162 रन तक पहुंचने में सफल रही।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here