मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण -यूआईडीएआई ने मैपमाईइंडिया के साथ एक समझौता किया है, जिसके अंतर्गत अधिकृत आधार केंद्रों को मैपल्स ऐप पर प्रदर्शित किया जा सकेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया है कि यह सुविधा आने वाले महीनों में उपलब्ध हो जाएगी। इससे लोगों को अपने निकटतम अधिकृत आधार केंद्र का पता लगाने और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने आगे बताया कि एक बार यह सुविधा प्रारंभ होने पर मैपल्स ऐप पर उपयोगकर्ताओं की खोज उन्हें अधिकृत आधार केंद्रों तक ले जाएगी। इसके अतिरिक्त, मैपमाईइंडिया, यूआईडीएआई द्वारा प्रदान की गई आधार केंद्र जानकारी को मैपल्स प्लेटफॉर्म में एकीकृत करेगा ताकि आधार केंद्रों का सटीक प्रतिनिधित्व, डिजिटल मैपिंग और अलग-अलग सूची सुनिश्चित की जा सके।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



