मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने नई दिल्ली में ‘सब पर राम तपस्वी राजा’ पुस्तक का किया विमोचन

0
71
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने नई दिल्ली में ‘सब पर राम तपस्वी राजा’ पुस्तक का किया विमोचन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,  मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शनिवार को नई दिल्ली में सब पर राम तपस्वी राजा नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आशुतोष अग्निहोत्री द्वारा लिखी गई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर बोलते हुए, मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे समृद्ध बनाने में साहित्य की गहन भूमिका का उल्‍लेख किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज के दर्पण और पीढ़ियों को जोड़ने वाले सेतु के रूप में कार्य करता है, जो शाश्वत मूल्यों और परंपराओं को आगे बढ़ाता है। वही, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आशुतोष अग्निहोत्री ने कहा कि यह पुस्तक रामायण के पात्रों की पड़ताल करती है और उनके अनुभवों को एक अद्वितीय काव्यमय और संवादात्मक शैली में प्रस्तुत करती है, जो इसे पाठकों के लिए आकर्षक और विचारोत्तेजक बनाती है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here