होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर करेंगे हमला : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

0
89
होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर करेंगे हमला : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कल तक होर्मुज जलडमरूमध्‍य नहीं खोलने पर, उसके बिजली संयंत्र और पुलों को उड़ा देने की धमकी दी है। उन्‍होंने ईरान को भयंकर परिणाम भुगतने की धमकी दोहराई लेकिन अमेरिकी मीडिया से यह भी कहा कि ईरान के साथ समझौता हो जाने की पूरी  आशा है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के सामान्‍य परिवहन पर रोक लगा दी है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे वैश्विक स्‍तर पर तेल की कीमते आसमान छू रही हैं और पूरी दुनिया में मुद्रास्‍फीति का खतरा बढ़ गया है। इस बीच, पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन – ओपेक ने एक वर्चुअल बैठक में मई से तेल उत्‍पादन प्रतिदिन 2 लाख 6 हजार बैरल बढ़ाने पर सहमति व्‍यक्त की। इसका उद्देश्‍य पश्‍चिम एशिया संकट के बीच वैश्विक बाजारों में स्थिरता बनाए रखना है। हालांकि जहाजों के मार्ग में लगातार बाधा और क्षेत्रीय ऊर्जा प्रतिष्‍ठानों को नुकसान के कारण तेल उत्‍पादन में वृद्धि का कोई खास असर पड़ने की उम्‍मीद नहीं है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here