मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। राज्यसभा सचिवालय और लोकसभा सचिवालय ने अलग-अलग जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्ताव पर विधिवत विचार और सभी संबंधित पहलुओं के निष्पक्ष आकलन के बाद, राज्यसभा सभापति और लोकसभा अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से मना कर दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पहली बार है जब विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव रखा था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



