मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संस्कृति मंत्रालय ने वंदेमातरम फ्रेम्स राष्ट्रीय फिल्म निर्माण प्रतिस्पर्धा के लिए देशभर के फिल्म निर्माताओं और रचनात्मक व्यक्तियों को आमंत्रित किया है। अपनी अद्भुत किस्सागोई के जरिये वंदेमातरम की भावना को दर्शाने के लिए यह प्रतिस्पर्धा राष्ट्र के प्रति गौरव को प्रदर्शित करने में अपनी रचनात्मकता, नवाचार और सिनेमाई कौशल को व्यक्त करने के लिए प्रतिभागियों को एक मंच प्रदान करती है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य इस प्रतिष्ठित गीत के सांस्कृतिक और देशभक्ति के महत्व के साथ एक गहरे जुडाव को प्रेरित करना तथा कलात्मक अभिव्यक्ति को बढावा देना है। यह प्रतिस्पर्धा पहचान के लिए एक राष्ट्रव्यापी मंच की पेशकश करते हुए व्यक्तियों और टीम के लिए खुली हुई है। प्रतिभागी अपनी फिल्म प्रविष्टियां निर्धारित मंच http://vandemataram150.in के जरिये भेज सकते हैं। चयनित प्रविष्टियों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जाएगी। ये प्रविष्टियां उभरती प्रतिभाओं को पहचान और सराहना प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



