आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज

0
91
आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। आज कोलकाता में बारिश की 90% आशंका है। यहां पिछला मैच भी बारिश के कारण रदद रहा थी। कोलकाता नाइट राइडर्स का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पिछले दो मैचों में एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ ने 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को 2 में जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों की एक बार भिड़ंत हुई थी, जिसमें लखनऊ ने बाजी मारी थी। कोलकाता में खेले गए 3 मैचों में भी लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है, उसे 2 जीत मिली हैं, जबकि कोलकाता सिर्फ 1 मैच जीत सकी है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनूकुल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

लखनऊ सुपर जायंट्स : ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी, मणिमरण सिद्धार्थ।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here