मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर जगह सराहना होती है। उन्होंने कहा कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के पूर्व सभापति हरिवंश को भी राज्य सभा के सदस्य के रूप में मनोनित होने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्यसभा के पूर्व सभापति हरिवंश ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है और वे एक सम्मानित विचारक हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



