आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज

0
102
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मुकाबला पंजाब किंग्स के घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस शाम 3:00 बजे होगा। दोनों टीमों का यह सीजन का चौथा मैच है। पंजाब ने 3 में से 2 मैच जीते हैं, जबकि उनका पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं हैदराबाद को 3 में से 2 मैचों में हार मिली है और एक में जीत हासिल हुई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब किंग्स ने केवल 7 मैच जीते हैं। पिछले 4 मुकाबलों में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। पंजाब ने हैदराबाद को आखिरी बार 2023 सीजन में हराया था। आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ था, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से अपने नाम किया था।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XII

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य।

सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, लियाम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here