आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

0
107
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन में 17वां लीग मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने आज सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। यह पंजाब किंग्स ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में तीसरी जीत हासिल की। इस मैच में पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का स्कोर बनाया। हैदराबाद की तरफ से इस मैच में अभिषेक शर्मा के बल्ले से 74 रनों की पारी देखने को मिली, तो वहीं इसके अलावा ट्रैविस हेड ने 38 जबकि हेनरिक क्लासेन ने 39 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट अपने नाम किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पंजाब की टीम इस तरह टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है। पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। वहीं, प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 57 और प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here