मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर आज अपने चार दिन के आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। उन्होंने कहा कि चांसलर स्टॉकर के इस दौरे से भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को और गति मिलेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



