मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन से मुलाकात की है। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के पहलुओं पर चर्चा हुई है। समझौते पर चर्चा के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका जाने वाला है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरवरी में, भारत और अमेरिका ने आपसी व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। इसी के बाद अमेरिका, भारत पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमत हुआ था। पिछले सप्ताह विदेश सचिव विक्रम मिसरी की अमेरिका यात्रा के दौरान भी द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा हुई थी। 20 फरवरी को अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा शुल्क नीतियों को असंवैधानिक करार दिया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



