मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के 24वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। पिछले सीजन दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई थीं, और दोनों बार पंजाब को जीत मिली थी। पंजाब किंग्स इस सीजन 4 में से 3 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है, आज जीतकर टीम के पास पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने का मौका है। टीम का एक मैच कोलकाता के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था। दूसरी ओर मुंबई को 4 में से 1 में जीत मिली है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में मुकाबला काफी कड़ा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई को 17 और पंजाब को 16 मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे सुपर ओवर में पंजाब ने अपने नाम किया। वहीं वानखेड़े पर दोनों टीमें 10 बार आमने-सामने हुई हैं, जहां मुकाबला पूरी तरह बराबरी का रहा है और दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दूल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड।
पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर- शशांक सिंह।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



