दिल्ली : उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की समीक्षा की

0
96
दिल्ली : उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराजपयाल तरणजीत सिंह संधू ने आज दिल्ली अग्निशमन सेवा के कामकाज की समीक्षा की जिसमें आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे के उन्नयन और कर्मियों की क्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान दिल्ली अग्निशमन सेवा नियम, 2010 में प्रस्तावित संशोधनों की जांच करते हुए, निवासियों, व्यापारियों और कारोबारियों के साथ व्यापक परामर्श की आवश्यकता पर बल दिया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने बताया कि बैठक के दौरान बढ़ते गर्मी के तापमान को देखते हुए, विभाग की ग्रीष्मकालीन कार्य योजना की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा नागरिकों को निवारक उपायों, नियामक सुरक्षा उपायों और प्रभावी आपातकालीन प्रक्रियाओं के बारे में शिक्षित करने के लिए एक व्यापक जन जागरूकता अभियान के महत्व पर भी बल दिया गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here