मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉक्टर क्रिश्चियन स्टॉकर ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी महत्वपूर्ण आयामों को गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भारत तथा ऑस्ट्रिया ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्थाएं हैं और विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



