मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा एवं विधानसभाओं में एक तिहाई महिला आरक्षण के लिए संविधान (131वां संशोधन) विधेयक निचले सदन में पारित नहीं हो सका। 528 सदस्यों में से दो तिहाई बहुमत के लिए 352 वोट चाहिए थे लेकिन पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने परिणाम घोषित कर विधेयक आगे बढ़ाने की संभावना समाप्त होने की घोषणा की। इसके बाद एनडीए की महिला सांसदों ने संसद परिसर में विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया।
आप को बता दे, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजिजू ने विपक्ष पर महिलाओं को आरक्षण का अवसर गंवाने का आरोप लगाया। गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को महिलाओं के अधिकारों पर पीछे हटने वाला बताया तथा बिल असफलता पर उनके जश्न को दशकों से इंतजार कर रही महिलाओं का अपमान करार दिया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित नहीं है। सदन की बैठक आज सुबह 11 बजे स्थगित कर दी गई।
Image source: लोकसभा
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



