मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। अमेरिका के वित्त विभाग के आदेश के अनुसार यह छूट, अब 17 अप्रैल या उससे पहले, समुद्र में मौजूद रूस के तेल से संबंधित लेनदेन के संबंध में 16 मई तक के लिए है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले, अमेरिका ने 5 मार्च से शुरू होने वाले एक महीने के लिए रूसी तेल खरीदने के लिए भारत को छूट दी थी। कुछ अन्य देशों के लिए भी अमरीका ने 11 अप्रैल तक जारी रहने वाली यह छूट बढ़ाई थी। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसैंट ने कहा कि अमरीका रूस और ईरान के तेल के लिए और कोई छूट जारी नहीं करेगा। पिछली रियायत से लगभग 140 मिलियन बैरल रूसी तेल दुनिया भर के बाजारों में पहुंचा था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



