उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्‍णन श्रीलंका यात्रा के दूसरे दिन आज नुवारा एलिया जाएंगे

0
75
उपराष्‍ट्रपति सी.पी.राधाकृष्‍णन आज दो दिन के दौरे पर तेलंगाना और मध्‍यप्रदेश जाएंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्‍णन श्रीलंका यात्रा के दूसरे दिन आज नुवारा एलिया जाएंगे। यह दौरा श्रीलंका के साथ भारत की मजबूत विकास साझेदारी और वहां के मूल समुदायों तक पहुंचने की भारत की प्रतिबद्धता रेखांकित करता है। उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्‍णन भारत के सहयोग से बन रहे आवासीय परियोजना स्‍थलों तक जाएंगे और भारतीय मूल के तमिल समुदाय से सीधी बातचीत करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल यात्रा के पहले दिन उपराष्‍ट्रपति ने कोलंबों में श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके और प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से बातचीत की। मुख्‍य रूप से द्विपक्षीय सहयोग की साझा प्रतिबद्धताओं को मजबूत करने पर बातचीत हुई। उन्‍होंने श्रीलंका में रह रहे भारतवंशियों को संबोधित किया और प्रवासी भारतीय योजना में महत्‍वपूर्ण विस्‍तार और शैक्षणिक छात्रवृत्ति बढ़ाने जाने की घोषणा की। उपराष्‍ट्रपति की श्रीलंका यात्रा भारत की पड़ोसी प्रथम नीति की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त करती है और विकास सहयोग के माध्‍यम से परस्‍पर संपर्क मजबूत करने का परिचायक है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here