आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया

0
102
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की जीत का सिलसिला जारी है। पंजाब ने अब आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से धूल चटाई। इस तरह पंजाब की टीम इस सीजन 5वीं जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई। पॉइंट्स टेबल में पंजाब की टीम पहले से ही टॉप पर थी और अब 5वीं जीत से टीम ने नंबर-1 पर अपना कब्जा मजबूत कर लिया है। मुल्लांपुर में खेले गए मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 7 विकेट खोकर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने धमाकेदार पारी खेली। कूपर ने 87 रन बनाए, जबकि प्रियांश ने 93 रन बनाए। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव और एम सिद्धार्थ 2-2 विकेट चटकाने में सफल रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब किंग्स के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी लखनऊ की पारी का आगाज शानदार रहा। आयुष बडोनी और मिचेल मार्श ने मिलकर पावरप्ले में 61 रन ठोक दिए। हालांकि, छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आयुष बडोनी पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिचेल मार्श 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 11.1 ओवर में 109 रन के स्कोर तक लखनऊ के 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। यहां से रनों की रफ्तार बढ़ाने की दरकार थी, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी लड़खड़ा गई और 139 रन पर 4 विकेट गिर गए। अंत में एडेन मारक्रम और मुकुल चौधरी ने मिलकर रनों की रफ्तार बढ़ाने की पूरी कोशिश की, लेकिन 20 ओवर की समाप्ति तक पंत की टीम 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। इस तरह पंजाब की टीम 54 रनों से बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here