मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की

0
81
मौसम विभाग ने गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट किया जारी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में अगले दो से तीन दिन तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍कल में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। विभाग ने बताया है कि ओडिशा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज रात तापमान सामान्‍य से अधिक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कल तक कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here