मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर में अब मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने यह जानकारी दी। पोस्ती ने बताया कि यह निर्णय मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाना, फोटो या वीडियो लेना और रील बनाना सख्त मना है। उन्होंने आगे कहा कि इन नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी श्रद्धालु के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें और धार्मिक मर्यादा बनाए रखें ताकि सभी को शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध दर्शन का अनुभव मिल सके।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फैसला केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने से ठीक एक दिन पहले लिया गया है। मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुल जाएंगे। इससे पहले पैदल यात्रा जारी है। गौरीकंडु से डोली केदारनाथ मंदिर के लिए रवाना हो चुकी है। परंपरा के मुताबिक जब यह डोली केदारनाथ धाम पहुंचती है तभी इस मंदिर के कपाट खोले जाते हैं। कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू होता है। करीब 6 महीने तक बंद रहने के बाद 22 अप्रैल को वृष लग्न में सुबह आठ बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने का मुहूर्त शिवरात्री के अवसर पर निकाला गया था। उसी वक्त बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का भी मुहूर्त निकला था। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 19 अप्रैल को खुल चुके हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



