इस्पात मंत्रालय 27 अप्रैल को इस्पात आयात संबंधी मुद्दों पर एक खुली बैठक का आयोजन करेगा

0
82
इस्पात मंत्रालय 27 अप्रैल को इस्पात आयात संबंधी मुद्दों पर एक खुली बैठक का आयोजन करेगा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस्‍पात मंत्रालय, स्‍टील के महत्त्व से संबंधित मुद्दों पर विचार विमर्श करने के लिए 27 अप्रैल को एक खुले मंच का आयोजन करेगा। कंपनियां और एसोसिएशन्‍स इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए tech-steel@nic.in पर ई-मेल भेजकर अपना पंजीकरण कर सकती हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बयान में इस्‍पात मंत्रालय ने कहा है कि लॉजिस्‍टिक चुनौतियों के कारण वॉक-इन भागीदारी की अनुमति नहीं होगी और व्‍यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के‍ लिए, प्रति संगठन, केवल एक प्रतिनिधि हिस्‍सा ले सकेगा। मंत्रालय ने यह परामर्श भी दिया है कि इस्पात आयात के लिए एस.आई.एम.एस., सरल एस.आई.एम.एस. या क्यू.सी.ओ. छूट से संबंधित समस्याओं का सामना करने वाली कंपनियां या एसोसिएशन्‍स शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक अपने अनुरोध tech-steel@nic.in ई-मेल पर ही भेजें ताकि उन्हें निश्चित समय स्लॉट प्राप्त हो सकें।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here