मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 20 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। 3 और सिक्स लगाते ही वे यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 22 सिक्स के साथ बेंगलुरु के रजत पाटीदार पहले पायदान पर हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले साल एक ही मैच हुआ था। इसमें लखनऊ को जीत मिली थी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहनिस खान, और हिम्मत सिंह।
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



