भारत और ब्रिटेन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग पर सहमति व्यक्त की

0
76
भारत और ब्रिटेन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग पर सहमति व्यक्त की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और ब्रिटेन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मौजूदा चुनौतियों से निपटने और सुरक्षा व्‍यवस्‍था सुदृढ करने के लिए सहयोग पर सहमति जताई है। भारत के प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने ब्रिटेन की यात्रा के दौरान वहां के प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल सर रिचर्ड नाइटन के साथ बातचीत की। दोनों पक्षों ने साइबर खतरों सहित वैश्विक मुद्दों से निपटने और शांतिपूर्ण तथा समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत के प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज के प्राध्‍यापकों से भी बातचीत की और वरिष्ठ अधिकारियों को उभरती सैन्य रणनीतियों के बारे में बताया। उन्होंने विनिर्माण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और आपूर्ति श्रृंखलाओं के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए ब्रिटेन के रक्षा उद्योग के प्रमुखों से भी मुलाकात की। भारत के प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने ल्यूक पोलार्ड और सीमा मल्होत्रा सहित ब्रिटेन के अन्‍य मंत्रियों के साथ भी रक्षा और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here