आईपीएल 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराया

0
95
आईपीएल 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन का 33वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया, जिसको सीएसके की टीम 103 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था जिसके बाद सीएसके की टीम 20 ओवर्स में 207 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी में संजू सैमसन का कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने 54 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली, इसके अलावा गायकवाड ने 22 और ब्रेविस ने 21 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में गजनफर और अश्विन कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं बुमराह-सैंटनर 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती तीन विकेट सिर्फ 11 के स्कोर तक गंवा दिए थे। इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने का प्रयास किया जिसमें दोनों के बीच में चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई। तिलक वर्मा के 37 रन बनाकर पवेलियन लौटने के साथ ही मुंबई इंडियंस के विकेट काफी तेजी के साथ गिरते हुए देखने को मिले, जिसमें सूर्या भी 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में मुंबई इंडियंस की पारी 19 ओवर्स में 104 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें ये मुंबई इंडियंस की आईपीएल इतिहास में ये अभी तक की सबसे बड़ी हार है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में अकील होसेन का कमाल देखने को मिला जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, इसके अलावा नूर अहमद ने 2 जबकि मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here