मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास दस्तलिक का 7वां संस्करण शुक्रवार को उज़्बेकिस्तान के नमनगन में संपन्न हो गया। भारतीय सशस्त्र बलों के 60 कर्मियों वाले दल में सेना के 45 और वायु सेना के 15 कर्मी शामिल थे। उज़्बेकिस्तान के दल में भी 60 कर्मी शामिल थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक सोशल मीडिया पोस्ट में, थल सेना ने कहा कि इस अभ्यास ने अवैध सशस्त्र समूहों को निष्क्रिय करने के लिए संयुक्त अभियानों की तैयारी को बेहतर बनाया है। थल सेना ने यह भी कहा कि इस अभ्यास से आतंकवाद-रोधी प्रयासों में सहयोग का अवसर भी मिला।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



