मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल में 79 कच्चे बमों की बरामदगी के मामले में जांच हेतु मामला दर्ज किया। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसरण में आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने मामला दर्ज किया है। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल पुलिस को चुनाव वाले राज्य में देसी बमों के अवैध निर्माण में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था। यह निर्देश तब जारी किया गया जब पुलिस ने दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में एक व्यक्ति के घर से बड़ी संख्या में देसी बम बरामद किए, जो कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ता था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बामुनिया गांव, चालताबेरिया, भंगर में 18 मार्च को हुए विस्फोट के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह विस्फोट उस समय हुआ जब देसी बम बनाए जा रहे थे। एन.आई.ए सूत्रों के अनुसार, आरोपी वाहिदुल इस्लाम मोल्ला इस घटना में प्रत्यक्ष रूप से शामिल था। जांचकर्ताओं का कहना है कि इस दौरान तृणमूल बूथ अध्यक्ष मोसिउर काजी घायल हो गए थे। उनका शव 24 किलोमीटर दूर हारोआ से बरामद किया गया। एन.आई.ए इस मामले की जांच कर रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



